ऑस्ट्रेलिया ओपन; सरेना विलियम्स के रूप में रचा जा सकता है है इतिहास

Share this story






जब से सरेना ने टेनिस खेलना प्रारंभ किया, तब से अभी तक वे 23 एकल ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं, जिसमें तीन फ्रेंच, सात ऑस्ट्रेलियाई ओपन, छह यूएस ओपन एवं सात विंबलडन शामिल हैं| सरेना की दिनोदिन बहुत ही उम्दा होते हुए प्रदर्शन को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सरेना के रूप में एक नया इतिहास रचा जा सकता है|

अगले सप्ताह प्रारंभ होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अब सेरेना मारग्रेट कोर्ट की बराबरी कर सकती हैं| लेकिन मारग्रेट कोर्ट बहुत ही उम्दा खिलाडी हैं और 24 एकल ग्रैंडस्लैम रिकॉर्ड उनके नाम है| अब सेरेना के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ये अनुमान है कि सेरेना इस खिलाब को अपने नाम कर लेंगी| देखते हैं यह अनुमान किस हद तक सही साबित होता है|

अब अगर मारग्रेट कोर्ट का खेल का इतिहास देखा जाये तो 24 एकल ग्रैंडस्लैम में से 13 ख़िताब इन्होने 1973 तक अपने नाम कर लिए थे| अब मारग्रेट कोर्ट की आयु 76 वर्ष है और इन्होने 1960 से 1973 तक कुल 24 एकल ग्रैंडस्लैम जीते, जिन में से पांच फ्रेंच ओपन, पांच यूएस ओपन, तीन विंबलडन एवं ग्यारह ऑस्ट्रेलियाई ओपन शामिल रहे| इस तरह इन्होने एक इतिहास कायम किया| देखना यह कि क्या सेरेना इस इतिहास को तोड़ कर एक नया इतिहास रचा पाएंगी या इतिहास की बराबरी कर पाएंगी? वैसे सेरेना और मारग्रेट कोर्ट के खिताबों में अन्तराल कुछ अधिक नहीं है इस अन्तराल को बराबरी पर लाया जा सकता है|

वही एक और बेहतर खिलाडी क्रिस एवर्ट जिन्होंने 18 ग्रैंडस्लैम जीते, इनका मानना है कि अब खेल का स्तर पहले की तुलना में काफी अच्छा हो गया है| और यह भी कहा कि अपने समय में हम बहुत उम्दा खिलाडी हुआ करते थे| इस युग में सेरेना है, समय के साथ और भी बदलाव आयेंगे| खिलाडियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं| वही मारग्रेट कोर्ट ने यह कहा कि वे इस बात को लेकर कतई परेशान नहीं है कि सेरेना उनकी बराबरी कर लेंगी, बल्कि ये तो बहुत प्रसन्नता की बात है| लेकिन इसके विपरीत उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता की कोई भी खिलाडी उनके कुल 64 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी कर पायेगा| अगर ऐसा होता है तो वह इस इतिहास को तोड़ने में समर्थ होंगी| वैसे तो इसमें कोई दोराहे नहीं है कि सेरेना सर्वश्रेष्ठ बन सकती हैं लेकिन उनको यह बराबरी करने के लिए अभी समय लग सकता है|