अब रैना की बारी, कीवी बल्लेबाज ने तोड़ा धोनी के छक्कों का रिकाॅर्ड

Sports

नई दिल्लीः तूफानी कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग के दाैरान बुधवार रात जमैका तालावाह की ओर से खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियोट के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। इस दाैरान उन्होंने 35 गेंदों में 51 रन ठोक डाले। उनकी पारी में 4 छक्कों के अलावा 2 छक्के भी लगाए आैर इस तरह टेलर टी20 में छक्कों के मामले में भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल गए।

टेलर के नाम 248 टी20 मैचों में 271 छक्के दर्ज हो चुके हैं। वहीं धोनी ने 297 मैचों में 267 छक्के लगाए हैं। अब सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में टेलर ने 12वां स्थान हासिल कर लिया, जबकि धोनी 13वें स्थान पर काबिज हैैं।

PunjabKesari

अब रैना की बारी
टेलर का निशाना अब 11वें नंबर पर बरकरार सुरेश रैना पर है। रैना के नाम 299 टी-20 छक्के हैं। रैना को पछाड़ने के लिए टेलर को अब 28 छक्कों की जरूरत है। जिस फाॅर्म में टेलर चल रहे हैं, उसे देख ऐसा लगता है कि उनके लिए रैना को पछाड़ना अब बड़ी बात नहीं है।

PunjabKesari

गेल के नाम हैं सबसे ज्यादा छक्के
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल 338 मैचों में 857 छक्के लगा चुके हैं आैर उनका यह रिकाॅर्ड तोड़ना बाकी बल्लेबाजों के लिए महज एक सपना ही रह जाएगा। गेल के बाद किरोन पोलार्ड 426 मैचों में 537 छक्के लगाकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं भारत की ओर से रोहित शर्मा 313 छक्कों के साथ पहले नंबर पर कायम हैं। वह दुनिया में 7वें नंबर पर हैं।
PunjabKesari

बता दें कि मैच में रॉस टेलर की टीम को जीत हासिल हुई। जमैका तालावाह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। जवाब में सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियोट की टीम 9 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी आैर जमैका ने 47 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।